आगमन सामाजिक संस्था ने मातृ दिवस पर जननी की सुरक्षा हेतु किया विशेष पूजन

मां दुनिया में सबसे प्यारी होती है, इन माताओं की रक्षा के लिए बाबा विश्वनाथ के शहर बनारस में मदर्स डे पर विशेष पूजा हूई। 2001 से  पेट में पल रही बेटियों के जन्म की सुरक्षा और अधिकार के लिए मुखर "आगमन सामाजिक संस्था" ने वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगोत्री सेवा समिति के सहयोग से जननी और उनके पेट में पल रही नन्ही परियों के सलामती के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। एक साथ देश विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं और काशी वासियों ने गंगा आरती से पहले हाथ मे दीप लेकर कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने का शपथ लिया। इसके साथ ही लोगों ने दूसरों को भी ऐसा करने से रोकने का वचन दिया।

शपथ से पहले आगमन संस्था के पदाधिकारी और सदस्यों ने संस्था के संस्थापक सचिव डॉ संतोष ओझा के अगुवाई में षोडशोपचार विधि से मां गंगा का पूजन किया। पांच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पंडित दिनेश शंकर दुबे के नेतृत्व में ये विशेष पूजा संपन की गई। संस्था के सचिव डॉ संतोष ओझा ने बताया कि आज हमलोगो ने गर्भवती माताओं के पेट में पल रहे बेटियों के सलामती के लिए पूजन किया है।इस विशेष अनुष्ठान में विशाल भारत संस्था के डॉ राजीव श्रीवास्तव,गंगा महासभा के पं गोविन्द शर्मा और गंगोत्री सेवा समिति के पं दिनेश शंकर दूबे ने सभी श्रद्धालुओं को शपथ दिलाई। इसके अलावा आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के सचिव डॉ संतोष ओझा, पं किशोरी रमण दुबे,दिनेश शंकर दुबे, रंजीत गुप्ता, अरविंद सास्तव,राहुल गुप्ता, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post