राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष ने कर्नाटक में बनी कांग्रेस की सरकार का किया स्वागत

उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता ने कांग्रेस की कर्नाटक में बनी बहुमत की सरकार का तहे दिल से स्वागत किया है वही उत्तर प्रदेश सरकार को यह चेतावनी भी दिया है कि जिस तरह से कर्नाटक में राज्य कर्मचारी की मांगों को सुनकर वहां पर कांग्रेस ने अपनी सरकार बनाई है उससे उत्तर प्रदेश सरकार को सीख लेनी चाहिए और यहां पर भी पुरानी पेंशन बहाल करके 2024 लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत बनाने का काम करें 

कर्मचारियों को सिर्फ अपनी एक मांगों को लेकर सरकार से बार-बार गुहार लगानी पड़ रही हैं और अगर सरकार कर्मचारियों की बात सुनकर पुरानी पेंशन को बहाल कर दे तो 2024 मे बीजेपी की सरकार केंद्र हो या यूपी में हमेशा से ही काबिज रहेगी उसको कोई हिला नहीं सकता। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post