अस्सी घाट पर हेलो बनारस 91.2 एफएम की ओर से जश्ने बनारस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 11 एनडीआरएफ वाराणसी के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा रहे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर मातृ शक्तियों को नमन करते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मदर्स डे के अवसर पर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया वही इस अवसर पर शिव सती नामक नाट्य मंचन का भव्य आयोजन हुआ इसके साथ ही कवि सम्मेलन में भी कई नामचीन कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। इस संपूर्ण कार्यक्रम में के. टीवी चैनल ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending
