श्री अग्रवाल समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय चौखंबा में विद्यार्थियों अभिभावकों और आम नागरिकों के लिए नेत्र परीक्षण एवं ब्लड ग्रुप परीक्षण हेतु निःशुल्क शिविर लगाया गया, जिसमें लोगो का ब्लड ग्रुप ब्लड प्रेशर एवं नेत्र का परीक्षण कर उनको हेल्थ कार्ड वितरित किया गया।
शिविर में नेत्र परीक्षण का कार्य सेन्टर फॉर साइट महमूरगंज द्वारा छात्रहित में किया गया। निःशुल्क नेत्र एवं ब्लड ग्रुप परीक्षण शिविर का उद्घाटन करते हुए अशोक अग्रवाल ने कहा कि छात्र देश की संपदा है और यही संपदा कल के भारत की पूंजी है इसलिए छात्रों के स्वास्थ्य के प्रति विद्यालया को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिये।अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० देवेन्द्र प्रताप सिंह ने आयोजकों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।
Tags
Trending
