सीबीएसई बोर्ड ने अपने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को घोषित कर दिया है वाराणसी में भी विभिन्न छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करके अपने जिले का नाम रोशन किया है तो वही साकेत नगर कॉलोनी स्थित आशा क्लासेस के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी सफलता का परचम लहराया है।आशा क्लासेस की श्रेयांशी सिंह ने 92.6% अंक हासिल करके अपने गुरु अभिभावक को गौरवान्वित कराया है। श्रेयांशी सिंह ने कहा कि हम अपनी सफलता का श्रेय अपने कोचिंग संस्था और अपने अभिभावकों को देंगे आगे चलकर हम अच्छी शिक्षा प्राप्त करके देश की सेवा में अपना योगदान देंगे
आशा क्लासेज के प्रबंधक रमन गुप्ता ने अपने विचारों को साझा करते हुए बताया कि अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए बड़े-बड़े संस्था और इन्फ्राट्रक्चर की जरूरत नहीं अपितु अपने समिति संसाधनों में भी इतिहास रचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं जिससे वह अपने पढ़ाई में ध्यान दें और अच्छे अंक प्राप्त करके अपने परिवार और अपने जिले और अपने देश का नाम रोशन करें।वहीं संस्था के दसवीं क्लास में आदर्श मिश्रा आयुष शर्मा ईशान सिंह गौरव अभिनव आशीष और अंजलि ने अच्छा अंक प्राप्त किया तो वही 12वीं की कक्षा में अनुज कुमार ओम रश्मि और अनुष्का ने अच्छा अंक प्राप्त करके कोचिंग संस्था और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
