बीएचयू हिंदी विभाग में पद्मावत पर विशेष व्याख्यान हुआ आयोजन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित हिंदी विभाग के सभागार में पद्मावत के 500 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन मालवीय जी के चित्र पर पुष्पांजलि और कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीएचयू हिंदी विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर आचार्य अवधेश प्रधान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर सदानंद शाही ने किया। 


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्रम प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम आयोजक प्रोफेसर सदानंद शाही ने कहा कि बीएचयू ने एक विशेष व्याख्यानमाला शुरू की है और इस विशेष व्याख्यानमाला में हिंदी के गौरवशाली काव्य है उन महाकाव्य पर बातचीत किया गया। उन्होंने कहा कि पद्मावत महाकाव्य का 500 वर्ष पूरा हो रहा हैं जिस के उपलक्ष में हमारे भारत के विख्यात विद्वान काशी के गौरव अवधेश प्रधान का व्याख्यान हुआ।



Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post