पिशाच मोचन रमाकांत नगर कॉलोनी स्थित बसंत पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। समारोह के प्रथम दिन नर्सरी से कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका करुणा यादव व प्रबंधक लालजी यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य संगीत सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags
Trending
