पिशाच मोचन रमाकांत नगर कॉलोनी स्थित बसंत पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय समर कैंप सेलिब्रेशन के भव्य समापन समारोह एवं विद्यालय के प्रबंधक लालजी यादव के जन्म दिवस समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना से किया गया इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर प्रबंधक लालजी यादव ने सभी विद्यार्थियों व विद्यालय परिवार के बीच केक काटा। इस दौरान पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की निदेशिका करुणा यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी कार्यक्रमों की प्रस्तुति सीमा पांडेय, अर्चिता शुक्ला, शिवानी यादव, कौशिक चतुर्वेदी, हिमांशु गुप्ता के निर्देशन मे हुई।

