खेलों इंडिया के सफल आयोजन के लिए वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम ने प्रेस वार्ता कर बताया की पूरे इंडिया में जितने भी यूनिवर्सिटी है, सभी के द्वारा खेलो इंडिया में प्रतिभाग किया जा रहा हैं। जिसका होस्ट करने का अवसर उत्तर प्रदेश को मिला हैं, जो हम सबके लिए गौरव की बात है।
वाराणसी में खेलो इंडिया के तहत कुश्ती और योगाभ्यास की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गयी है। खिलाड़ी और उनके सपोर्टिंग स्टाफ को मिलाकर कुल 500 लोग वाराणसी में आएंगे।
