शीतला माता के श्रृंगार महोत्सव का हुआ आयोजन, के. टीवी के प्रबंध निदेशक ने दरबार में लगाई हाजिरी

शितलाघाट स्थित शीतला माता के वार्षिक श्रृंगार व भण्डारे का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम मां को पंचामृत स्नान कराया गया इसके बाद नूतन वस्त्र आभूषण धारण कराकर विभिन्न सुगंधित पुष्पों से मां की अलौकिक झांकी सजाई गई।

मां का विधिवत पूजन अर्चन करते हुए भोग अर्पित किया गया। वही इस अवसर पर देर रात तक श्रदालुओ ने माता के दरबार मे पहुँच कर पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तो ने पहुँच माता का प्रसाद ग्रहण किया। 


कार्यक्रम के दौरान के. टीवी के प्रबन्ध निदेशक पंकज सिंह 'डब्लू' ने पहुँच कर मां के दरबार मे मत्था टेका। जहाँ मन्दिर के उप महन्त अविनाश पाण्डेय ने उनका भव्य स्वागत किया व आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर महन्त शिवप्रसाद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post