उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में अब 24 घंटे सभी प्रकार के कैंसर का इलाज उपलब्ध

जवाहर नगर कॉलोनी, भेलूपुर स्थित उजाता सिग्नस हॉस्पिटल में IMS BHU के रेडियोथेरेपी और रेडिएशन मेडिसिन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ यु. पी. शाही के उजाला सिग्नस हॉस्पिटल ज्वाइन करने पर और एन्कोलॉजी(कैंसर) विभाग की जानकारी के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।बता दे कि डॉ यु. पी.शाही को 40 सालों से कैंसर के उपचार और देखभाल का अनुभव है।

हॉस्पिटल मे डॉ यु. पी शाही रेडियोथेरेपी & रेडिएशन स्पेशलिस्ट, डॉ तरुण गुप्ता जेनिटोयूरीनरी कैंसर सर्जन, डॉ विनीता श्रीवास्तव स्तन एवं पेट कैंसर सर्जन, डॉ अतुल कुमार राय मुख एवं गला कैंसर सर्जन, डॉ आंचल अग्रवाल जेन बच्चेदानी का कैंसर सर्जन, डॉ प्रिय रंजन कैंसर दर्द निवारण स्पेशलिस्ट उपस्थित रहे। इस प्रेस वार्ता में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में डॉ यूपी शाही और उनकी पूरी टीम ने कैंसर के आरंभिक निदान, रोकथाम और पॉजिटिव इलाज के बारे में बताया। अब उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में सभी तरह के कैंसर का इलाज बहुत ही सफलतापूर्व और किफायती दर पर किया जाएगा अब किसी भी तरह के कैंसर के लिए अलग अलग हॉस्पिटल में जाने की जरूरत नही होगी। उजाला सिग्नस हॉस्पिटल में हर तरह के कैंसर के लिए 24 घंटे इलाज की सुविधा उपलब्ध है।


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post