स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की जगतगंज शाखा में समर कैंप का हुआ समापन

 स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल के जगतगंज अध्यक्ष शाखा में चल रहे समर कैंप का भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खूब मौज मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बच्चों द्वारा सीखे गए कला कौशल को प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने फोक आर्ट, स्केचिंग, वेस्ट मटेरियल से बनी वस्तुएं इत्यादि का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नृत्य संगीत वादन की प्रस्तुति हुई।

विद्यालय के बच्चों ने तबला वादन की शानदार प्रस्तुति की इसके साथ ही विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वही विद्यालय के छोटे बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की और खेल खेल में कई कौशल सीखें। अंत में सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक गण व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post