काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मालवीय भवन स्थित योग साधना केन्द्र में सूर्यनमस्कार कार्यशाला कार्यक्रम का शुभारभ हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अन्तर विश्वविद्यालय केन्द्र अध्यापक केन्द्र, वाराणसी के निदेशक प्रो. प्रेमनारायण सिंह रहे। उन्होंने अष्टाङ्गयोग का महत्त्व बताते हुए योगासनों को शरीर संवर्धन हेतु अत्यन्त उपयोगी बताया साथ ही वज्रासन के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता मालवीय भवन के निदेशक तथा समन्वयक योग साधना केन्द्र ने की।
इसके पश्चात् योग साधना केन्द्र के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. योगेश कुमार भट्ट ने सूर्यनमस्कार के मन्त्रों का अभ्यास कराकर अन्त में ध्यानयोग का अभ्यास कराया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो० श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगेश कुमार भट्ट ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ० राधेश्याम तिवारी, डॉ० दिनेश जोशी आदि उपस्थित थे।
