चिलचिलाती गर्मी में यह गुड़ का शरबत आपका माथा ठंडा कर देगा जाने रेसिपी

गुड़ का शरबत बनाने के लिए एक जग में पानी लीजिए। अब इसमें गुड़ को भिगोकर अच्छी तरह मिलाएं।जब गुड़ घुल जाए तो इसे छलनी से छान लें।कोशिश करें कि दो बार छान लें। अब इसमें तुलसी के बीज को 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। भीगे और फूले हुए तुलसी के बीजों को मिला लें। अब ऊपर से नींबू का रस मिला लें। अब ऊपर से पुदीने की पत्तियों को पीस कर मिला लें। फिर इसे बर्फ डालकर पिएं।

गुड़ का शरबत के फायदे

गुड़ का शरबत, लू से बचाव में मददगार है। इस शरबत को पीने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है और आप अचानक गर्मी और ठंड का शिकार नहीं होते हैं। इसके अलावा गुड़ का शरबत पीना शरीर के पीएच को बैलेंस करने और बढ़ते-घटते तापमान के बीच सेहतमंद रखने में मदद करता है।आयरन की कमी को दूर करने में गुड़ का शरबत पीना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, गुड़ आयरन से भरपूर है जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। तो, अगर आपको एनीमिया की बीमारी है तो, आपको गुड़ का शरबत जरूर पीना चाहिए। लंच और डिनर के बाद गुड़ का शरबत पीने से पाचन एंजाइम सक्रिय होकर कब्ज से बचाव होता है। पर खास बात ये है कि ये लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर को साफ करता है। इसके अलावा इसका पोटेशियम शरीर में हाइड्रेशन बढ़ाने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मददगार है। इस तरह ये शरबत शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post