वाराणसी के बेनिया बाग के स्मार्ट सिटी मैदान में आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्मार्ट सीटी चीफ जनरल सेकेट्री बासुदेवन की अगुवाई में स्मार्ट सिटी के अन्य लोगो द्वारा सैकड़ो वृक्ष लगाए गए शहर को सुंदर व खूबसूरत बनाने का संकल्प लिया गया ।
बढ़ रहे प्रदूषण से मुक्ति के लिए लोगो से आग्रह भी किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोग वृक्ष लगाए प्रदूषण भगाए। इस अवसर पर संदीप तिवारी, शाकुंबरी ,अकील,अंशु आदि लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर डॉक्टर आदिल को वृक्ष देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में बेनियाबाग स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर डॉक्टर सन्तोष निगम ने आज सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 51 वे जन्मदिन पर केक काटा। पूरे स्मार्ट सिटी में खुशी का माहौल रहा लोगो ने केक काटने के बाद एक दूसरे को केक खिला कर मुख्य मंत्री के लम्बी उम्र व उनके उज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर सन्तोष निगम,बबलू सेठ,अंजली श्रीवास्तव कृष्णा रितिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

