कबीर दास जी की जयंती के अवसर पर कबीर चौरा स्थित कबीर मठ में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वाराणसी सहित अनेक प्रदेश से आये लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर गोष्ठी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कबीर पंथियों द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन आर,एस, गौतम भी पहुँचे उन्होंने इस आयोजन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर कबीर दास के मूर्ति पर मत्था टेका ।इस अवसर पर वक्ता उमेश कबीर ने इस आयोजन के बारे में विस्तार से बताया।
