बिना हरियाली जीवन की कल्पना भी असंभव है। पूरी दुनियां में कोई भी ऐसी तकनीकि नहीं है जो पेड़ों का विकल्प बन सके, अतएव हम सभी का दायित्व है कि हम न सिर्फ वृक्ष लगायें अपितु उसका संरक्षण एवं संवर्द्धन भी करें।" यह उद्गार व्यक्त किया स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने मौका था विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान का स्वामी हरसेवानन्द पब्लिक स्कूल बनपुरवा परिसर में विश्व पर्यावरण को समर्पित वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें बनपुरवा एवं आस-पास के गाँव के सैकड़ों लोगों को वृक्षों के महत्व, पेड़ कटान से होने वाली हानियों एवं जीवन सुरक्षा के लिए पेड़ों की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया तथा संकल्प भी लिया कि हम सभी अपने पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव करेंगे, प्लास्टिक के उपयोग से बचेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों व अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों एवं व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत् रूप से प्रेरित करेंगे।
उक्त अवसर पर विद्यालय समूह के प्रबन्धक बाबा प्रकाशध्यानानन्द ने कहा कि पौधा रोपड़ जितना अधिक होगा, प्रदूषण उतना ही संतुलित रहेगा। हरियाली बढ़ेगी तो व्यक्ति की उम्र बढ़ेगी, व्यक्ति का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अतः हम सभी को साल में कम से कम 10 पेड़ लगाने का संकल्प लेना होगा। आज जरूरत है स्वच्छ पर्यावरण के साथ साथ जल संचयन भी जरूरी चिन्तन के विषय में शामिल किया जाय तभी पृथ्वी पर जीवन संभव है।उक्त अवसर पर विद्यालय समूह के प्रधानाचार्यगण सी०एस० सिंह, डॉ ए.के. चौबे, रचना अग्रवाल, छात्रावास अधीक्षक पूर्व ले० एम.एस. यादव, हवलदार यादव, वार्डेन शुभम श्रीवास्तप फूलकुमारी यादव, अनुराधा दीक्षित, एस. के. शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, सुबास यादव, शशांक शेखर, सहित सभी शिक्षक व कर्मचारी इत्यादि लोगों की सक्रियता रही।
