उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचा ।

इसके बाद उन्होंने गर्भ गृह में बाबा का षोडशोपचार पूजन किया।  इस मौके पर मुख्य सचिव के साथ मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा भी उपस्थित रहे।



उड़ीसा रेल हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति हेतु दी गई श्रद्धांजलि

उड़ीसा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे से मर्माहत कोतवाल पूरा स्थित शीतला माता मंदिर पर समाजसेवियों द्वारा कैंडल जला कर 2 मिनट मौन रख कर मृतकों को श्रदांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दोषियों पर कार्यवाही करने व घायल व मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई

श्रदांजलि सभा मे प्रमुख रूप से अमिताभ दीक्षित,मनोज सिंह पूर्व पार्षद अरविंद राय,हिमांशु तिवारी,सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post