त्रिशक्ति युवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर ललिता घाट पर दुग्धाभिषेक किया गया। हर हर महादेव के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओ ने दुग्धाभिषेक कर वाराणसी के कबीरचौरा महिला अस्पताल में सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने रक्त दान किया
इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ रक्तदान किया। अम्बरीष सिंह भोला ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है इससे कितने लोगों की जाने बचाई जा सकती है
इसी उद्देश्य से कार्यकर्ताओ ने मुख्य मंत्री के उज्वल भविष्य एवं लम्बी उम्र की कामना के साथ विभिन्न कार्यक्रम कर रहे है कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अम्बरीष सिंह भोला, अजय सिंह,रुद्र प्रताप सिंह,सुनील कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

