मोहनसराय मिल्की चक गांव में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का धरना समाप्त हुआ जिलाधिकारी ने बताया कि जमीन अवमुक्त करने में शासन को अगर वैधानिक अड़चन आई तो किसानों को वर्तमान सर्किल रेट पर भुगतान किया जाएगा।
आपको बता दें कि भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान बेमियादी धरने पर थे किसान ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विरोध में मोहनसराय बैरवन पंचायत भवन के पास धरने पर बैठे थे । वहीं शनिवार को एक किसान की मृत्यु हो गई धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि वह धरने में शामिल थे कई दिन आए जमीन को लेकर सदमा लगने के चलते उनकी मृत्यु हो गई जो कि बेहद दुखद है।
Tags
Trending
