दशाश्वमेघ थाना अंतर्गत दक्षिण भारत से आये विष्णु अपने परिवार के साथ काशी दर्शन के लिए आये थे। आंध्र प्रदेश के रहने वाले इस परिवार का पुत्र जिसका नाम दिनेश है, भीड़ भाड़ की अधिकता में अपने माता पिता से बिछड़ गया। बच्चा काफ़ी रों रहा था, पुलिस मौके पर थी बच्चे को रोते देख बच्चे से पिता का नाम पूछ कर गोदौलिया और जल पुलिस चौकी से घाट पर अनाउंसमेंट कराया गया
एसीपी अवधेश पाण्डेय ने बच्चे को पुलिस के संरक्षण में बैठाया और बच्चे को खाने पीने की व्यवस्था करवाया। अनाउंसमेंट सुन कर दम्पति आये और जरुरी पूछ ताछ के बाद बच्चे को उसके माता पिता को सौंप दिया गया । एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय थाना प्रभारी अजय मिश्रा उपनिरीक्षक मानवी शुक्ला, उपनिरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी ,उपनिरीक्षक साकेत पटेल इस कार्य मे शामिल रहे।
Tags
Trending
