दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी होते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर राजेश सिंह और चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड अश्विनी राय पहुंचे.जानकारी के मुताबिक जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के पास पिट्ठू बैग था. सिर से खून बहा था और हाथ-पैर में चोट था. पुलिस के प्रारंभिक जांच के अनुसार उसकी मौत वीडीए अपार्टमेंट के छत से गिरने से बताई जा रही है. सवाल यह है की आखिर युवक यहां आया ही क्यों था?
पुलिस को युवक के पास मिले पर्स से उसका आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हुई. आधार के अनुसार युवक का नाम प्रभात कुमार पुत्र शिवचंद्र कुमार निवासी अमोघपुर मुंगलसराय चंदौली निवासी है. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है. उधर पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा कर शव को मर्चरी भिजवा दी है.वही इस मामले में जानकारी मिली है कि लड़की के छोटे भाई की आज सगाई थी। करौदी चंदन नगर के रहने वाले शंकर सेन के बेटी की शादी मृतक के छोटे भाई से होनी थी । शंकर सेन ने बताया कि मृतक के पिता जानकारी दी कि बड़ा बेटा छत से गिर गया है उसकी मौत हो गई है आप लोग दुर्गाकुंड चौकी चले आइए। उन्होंने बताया कि लड़का किसी कंपनी में काम करता था वह किस कारण यहां आया था और कैसे उसकी मौत हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है।
