भेलूपुर थाने से रेवड़ी तालाब मार्ग पर पिछले 2 माह से सीवर का पानी सड़क मार्ग पर बह रहा है। जिससे सीवर के इस गंदे पानी से काफी बदबू भी आ रही है। सड़क मार्ग पर बदबूदार पानी बहने के कारण आने जाने वाले राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। तो वही सीवर का पानी बहने से सड़क उखड़ गई है। जिससे आए दिन लोग गिर रहे हैं।
स्थानीय नागरिक संदीप ने बताया कि पिछले 2 महीने से सीवर का गंदा पानी सड़क मार्ग पर बह रहा है नगर निगम से लोग जब शिकायत करते हैं तो नगर निगम का गाड़ी आता है और पानी खींचने के बाद चला जाता है कुछ देर तो सही रहता है परंतु फिर उसके बाद सीवर का पानी सड़क मार्ग पर बहने लगता है। लोग आने जाने में गाड़ी लेकर गिर जा रहे हैं। कई बार शिकायत किया गया। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
Tags
Trending
