लंका थाना अंतर्गत बाईपास के समक्ष बाइक सवार व्यक्ति की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत

लंका थाना अंतर्गत बाईपास के पास जंसा के रहने वाले व्यक्ति की ट्रक के चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति का नाम मोहम्मद फैजान था जिसकी उम्र लगभग 42 वर्ष थी  व्यक्ति अपने ससुराल मुगलसराय लोगों से मिलने गया हुआ था। 

जिसके बाद वह आज अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। वही लोगों का कहना था कि व्यक्ति की मौत की मुख्य वजह हाईवे की खराब सड़क है। बता दें कि पिछले कई माह से nh2 की सड़क मार्ग खराब है।  जो लोगों के मौत का कारण बन रहा है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post