काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र के महामना सभागार में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन और कुलगीत के साथ हुआ। यह कार्यक्रम कबीर जी की 625 वी जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का विषय संत कविता में मानव धर्म कबीर से किनाराम तक रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान कबीर और रैदास के साथ महत्वपूर्ण और विख्यात संतो शिवनारायण गरीब दास दयाभाई सहजोबाई मलूक दास से लेकर किनाराम पर भी विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
Tags
Trending
