काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित मालवीय भवन में 2 सप्ताह का योगा कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि योगा को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में भाग लिए हैं।
यह आगामी 15 दिनों तक योग का अभ्यास करेंगे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऐसे लीडर को तैयार करना है जो समाज में जाकर योग का अभ्यास करा सके । डॉक्टर योगेश कुमार भट्ट ने कहा कि ये कार्यशाला 15 दिनों तक चलेगा इसमें लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं जो विश्वविद्यालय के छात्र हैं इसमें सभी प्रकार के योगाभ्यास कराए जाएंगे।
Tags
Trending
