वाराणसी के अस्सी घाट पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब श्रद्धालुओं और नाविकों में मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक गंगा में स्नान करने आए थे। स्नान करते समय एक युवक घाट पर खड़े नाव पर चढ़ गया। जिस पर नाविकों ने उसे मना किया इसपर युवक और नाविक में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो पक्षों में मारपीट होता हुआ दिखाई दे रहा है। लगभग 10 मिनट तक यह मारपीट होता रहा। एक नाविक ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर की मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बैठाया और पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि कुछ युवक गंगा में स्नान करने आए थे । उसमें से एक युवक नाव पर चढ़कर गंगा में स्नान के लिए कुदा, जिसपर वहां खड़े नाविकों ने विरोध किया। गंगा में स्नान कर रहे युवकों ने नाविकों से कहासुनी शुरू कर दी। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में एक युवक का सर फट गया उसके सर से खून निकलने लगा। तो वहीं एक युवक को बुरी तरह से चोट लग गयी।मौके पर पहुंचे पुलिस के सामने आरोप और प्रत्यारोप चलने लगा। नाविकों का कहना था कि युवकों को नाव पर चढ़ने से मना करने पर उन्होंने कहासुनी शुरू कर दी। नागरिकों का कहना है कि गंगा में आए दिन कई लोग डूब रहे हैं युवकों को उस स्थान पर स्नान करने के लिए मना किया जा रहा था जिस पर वह विरोध करने लगे। वहीं घायल युवकों का कहना है कि हमारा एक साथी नाव पर चढ़ गया था बस उसी वजह से नाविकों ने पहले कहासुनी शुरू की और उसके बाद लाठी-डंडों से मारना शुरू कर दिया। इस मारपीट में दो युवक घायल हो गए हैं तो वही तीन से चार युवकों को मामूली चोट आई है।घाट पर मौजूद पर्यटकों ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि नाविकों को इस तरह से युवकों को नहीं मारना था। दूरदराज से लोग गंगा में स्नान करने आ जाते हैं । अगर उनसे कुछ गलती होती है तो समझाना चाहिए। इस तरह से नहीं मारना चाहिए कि वह लहूलुहान हो जाए। इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने पर बैठाया गया है इस पूरे मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी।
