दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में स्थित कुटिया में अचानक लगी आग

भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में स्थित एक कुटिया में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया।  आग की चपेट में आने से कुटिया के समीप स्थित एक दुकान में पूजा पाठ का रखा हुआ लाखों का सामान जलकर राख हो गया। यह घटना दोपहर की बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक कुटिया की तरफ आग लगी और देखते ही देखते वह भयानक रूप धारण कर लिया। 

जिस समय आग लगी उस समय लाइट भी थी इस कारण आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। इसकी सूचना नजदीकी चौकी पर दी गई दुर्गाकुंड चौकी की पुलिस ने आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वही मौके पर मौजूद गोविंद ने बताया कि आग की वजह से उनके दुकान को भी काफी नुकसान हुआ है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post