SOG / इन्टेलिजेन्स विंग कमिश्नरेट वाराणसी, थाना शिवपुर व थाना चोलापुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना शिवपुर व चोलापुर में घटित लूट की घटनाओं का सफल अनावरण हुआ, 06 शातिर लुटेरे गिरफ्तार हुए, थाना क्षेत्र शिवपुर व थाना क्षेत्र चोलापुर में विगत कुछ दिनों में हुई लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु गठित क्राइम ब्रान्च कमिश्नरेट वाराणसी, थाना शिवपुर व थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सहायता से थाना चोलापुर कमिश्ररेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण को हरिहरपुर रिंग रोड थाना शिवपूर कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्तगण के कब्जे व निशानदेही पर 02 अदद देशी पिस्टल व 04 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर, घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल, एक अदद लूटी हुई छतिग्रस्त मोटर साइकिल एवं उसके पार्टस, एक अदद लूटा हुआ मोबाइल फोन, लूट का 5200/- रुपये नकद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शिवपुर व थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
