अपनी लंबित भुगतान की मांग को लेकर अधिशाषी अभियंता कार्यालय जल निगम दीनापुर मे 14 वे दिन भी ठेकेदारों का शान्ति पूर्ण धरना जारी रहा इस दौरान कार्यालय मे प्रयागराज से आए S E को भी ठेकेदारों ने घेर लिया। धरनारत लोगो ने कहा कि जैसे प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रबंध निदेशक जल निगम एवं नगर आयुक्त वाराणसी पिछले कई दिनों से हम ठेकेदारों को आश्वासन की घुट्टी पीला रहे है
वैसे ही SE ने भी घुट्टी पिलाने का प्रयास किया लेकिन ठेकेदारों के रुख को देखकर उन्होंने बताया की आप सब के भुगतान के संबध मे मुझे नगर विकास मंत्री ने बुलाया है उन्होंने ठेकेदारों को बताया की आपके बकाए की मांग और चल रहे धरने का मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है धरना एवं वार्ता मे विजय प्रकाश दुबे, प्रभाकर मौर्या, आर पी सिंह, गुंजन सिंह समेत कई लोग शामिल थे।
Tags
Trending
