विश्व पर्यावरण दिवस पर बरेका महाप्रबंधक ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बरेका महाप्रबंधक द्वारा पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के कुशल नेतृत्‍व में विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना स्थित सीटीएस पार्क में  वृहद पैमाने पर पौधारोपण सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा, महिला कल्याण संगठन,  नीलिमा पांडा को महिला कल्याण समिति की सदस्य नीति सिंह द्वारा वैल्कम प्लांट देकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक सहित बरेका के सभी प्रमुख विभागाध्यक्षों ने सपत्नी पौधारोपण में हिस्सा लिया । अध्यक्षा, बरेका महिला कल्याण संगठन नीलिमा पांडा, उपाध्यक्षा गौरी श्रीवास्तव, सचिव प्रिया राज एवं कोषाध्यक्ष अनुलता सहित अन्य सदस्यायें, महाप्रबंधक बासुदेव पांडा के साथ प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  एस. के. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक रजनीश गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण तथा कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाया। 

इस अवसर पर बरेका संरक्षा विभाग द्वारा आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमे छात्र-छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपने कल्पना को कैनवास पर उकेरा एवं जागरूकता का संदेश दिया । कार्यक्रम में “Beat Plastic Pollution” पर निबंध प्रतियोगिता में चुने हुए श्रेष्ठ छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया एवं प्लास्टिक की उपयोगिता को कम करने के उद्देश्य से जूट के थैले का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन मानस को संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post