कार में लाखों रुपए मिलने के मामले में भेलूपुर इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मी हुए निलंबित

पिछले दिनों भेलूपुर थाना क्षेत्र के शंकुलधारा पोखरा के पास लावारिस कार में मिले करीब 93 लाख रुपए के मामले में अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह का बयान सामने आया हैं।संतोष सिंह ने बताया 29 मई की रात को भेलूपुर इंस्पेक्टर को सूचना मिली थी, जिसमें बैजनत्था क्षेत्र के एक घर में आर्थिक लेन-देन को लेकर कुछ पक्षों में मारपीट, बवाल और छीना झपटी हो रही थी। मौके पर पहुंचे भेलूपुर तत्कालीन इंस्पेक्टर उनके साथ तीन दरोगा, और तीन कांस्टेबल समेत कुल सात लोग गए थे।

इसमें कथित रूप से 2 दिन बाद करीब 93 लाख रुपए की रिकवरी एक लावारिस कार से हुई।पुलिस की छानबीन में पता चला की ये पैसे गुजरात के एक व्यापारी का हैं, उनसे संपर्क कर तहरीर ली गई। तहरीर में डकैती का मुकदमा एक नामजद और अन्य 12 अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया।इस पूरे मामले की जांच डीसीपी काशी जोन को दी गई थी, प्रारंभिक जांच में पुलिस की भूमिका संदिग्ध पाते हुए इंस्पेक्टर तीन दरोगा समेत 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post