राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार एवँ सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय ,वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में पांडुलिपियों का सूची करण एवम संरक्षण हेतु त्रिदिवसिय कार्यशाला के चल रहे आयोजन का आज समापन किया गया।
जिसमें भाग लिए हुए छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देकर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यशाला से छात्र छात्राओं को रोजगार मिलने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रो,राजनाथ पुस्तकालय अध्यक्ष ,दिनेश कुमार तिवारी,अनिर्वान दास, श्रीधर वारिस,पूरन चंद्रा ,सुबोध कुमार,अशोक कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Tags
Trending
