बीएचयू एनएसएस द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गई साइकिल रैली

काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के मालवीय भवन से दिल्ली के लिए साइकिल रैली निकाली गई। यह साइकिल रैली लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने का कार्य करेगी। प्रोफेसर बाला लखेंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक ने बताया की  बीएचयू कैंपस से मिशन लाइफ साइकिल यात्रा प्रारंभ हो रही है।

 7 जून को यह यात्रा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की बगिया से प्रारंभ होकर 19 जुलाई को दिल्ली पहुंचेंगी और पहुंचने के बाद वहां पर कार्यक्रम मिशन लाइफ में हम लोग भाग लेंगे। यह साइकिल रैली पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है। ताकि लोगों तक यह संदेश पहुंचे की सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा करना है। साइकिल रैली को बीएचयू कुलपति प्रोफेसर वीके शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवक साइकिल यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान स्वयंसेवक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए तथा नारा लगाते हुए चल रहे थे।।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post