मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर आए वाराणसी, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। इस दौरान वे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे जहां पार्टी के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। आपको बता दें कि वाराणसी में चल रहे विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक करेंगे इस बैठक में सभी आला अधिकारी मौजूद होंगे। जी-20 की तैयारियों को भी मुख्यमंत्री परखेंगे।

इसके साथ ही बीएचयू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन समारोह में भी वह शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित होंगे इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाबा काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन भी करेंगे।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post