मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद वाराणसी आए इस दौरान वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने उड़ीसा में हुए रेल हादसे पर दुख जताया। वही उन्होंने कहा कि 40% सब्सिडी नावो पर मछुआरों को दी जाएगी 9 वर्षों में 26000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार ने पूरे देश में मछुआरों को दिया है मत्स्य विभाग का जीडीपी ग्रोथ आज 22% है सरकार बिना भेदभाव के कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाई है हर वर्ष 2000 नये नाव हम मछुआरों को देंगे। राजस्व के वृद्धि में भी हम लोग काम कर रहे हैं ।
एशिया की सबसे बड़ी मंडी चंदौली में बन रही है। उसकी गुणवत्ता के लिए लैब की भी स्थापना की गई है सरकार मत्स्य विभाग को बढ़ावा दे रही है। वहीं विपक्ष के एकजुट होने पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सारे लोग अपने अपने भ्रष्टाचार और काले धन को बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं। जनता हमारे साथ है पूरे देश के मछुआरे एक हैं और 2024 में वोट देकर एनडीए की सरकार बनाएंगे वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए मुस्लिम लीग पार्टी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि भारत में उनकी बोली बंद कर दी है तो विदेश तो जाना ही पड़ेगा जनता ने राहुल गांधी को अस्वीकार कर दिया है।
