शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर निगम के जोनल अधिकारी के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते ठेला पटरी व्यवसायियों के व्यवसाय पर ज्यादा से ज्यादा असर पड़ रहा है आज दशाश्वमेध थाना अंतर्गत गोदौलिया चौराहे पर अवैध अतिक्रमण करने वाले ठेला पटरी को हटाया गया।
जिसमें अतिक्रमण अभियान में जप्त किए गए सामान को लेने के लिए ठेला व्यवसायि एकत्रित होकर दशाश्वमेध थाना पर गए और थानाध्यक्ष से बातचीत की। इसका हल निकालने के लिए नगर निगम कार्यालय भेजा गया उसके बाद ठेला पटरी व्यवसायी नगर निगम कार्यालय के लिए रवाना हुए।
Tags
Trending
