लहुराबीर आजाद पार्क में महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्व मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में दिल्ली के शाहबाद में मृत बिटिया के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही का मांग किया गया।
इस दौरान बिटिया को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा की यह खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल व देश के गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूँ की संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है।दिल्ली की बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं। खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। हम मांग करते है की मृत बिटिया के आश्रितों को एक सरकारी नौकरी व 1 करोड़ रुपये मुआवजा मिले साथ ही दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले जो कही भी फांसी से कम न हो। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, प्रजानाथ शर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,फ़साहत हुसेन बाबू,डॉ राजेश गुप्ता समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

