भीड़ को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने वाराणसी की हृदय स्थली गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक जाने वाले दुपहिया वाहनों को बंद करा दिया है।चाहे स्थानीय हो या बाहर कोई भी वाहन गोदौलिया चौराहे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक नहीं जाएगा।
अगर कोई भी जोर जबरदस्ती करता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने ये नियम लागू किया है क्योंकि शाम के समय और सुबह के समय गंगा आरती देखकर लोग वापस आते हैं तो जबरदस्त जाम लगता है। जाम से निजात के लिए यह नियम लागू किया गया है।
