प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अब काशीवासियों के घर पर जाकर नेत्र परीक्षण होगा, जिसके लिए विशेष टीमों का गठन कर दिया गया है। इस अभियान को वार्ड के आधार पर चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने का जिम्मा चित्रकूट स्थित श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के माध्यम से संपन्न किया जाएगा।"स्वस्थ्य दृष्टि समृद्ध काशी" अभियान के माध्यम से प्रत्येक काशीवासियों के घर पर निशुल्क नेत्र परीक्षण संपन्न कराया जाएगा।सर्वप्रथम 50 वर्ष के ऊपर के लोगों का स्क्रीनिंग करा कर नेत्र परीक्षण कराया जाएगा। यदि उन्हें नेत्र से संबंधित कैटरेक्ट, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा, अर्धकपारी जैसे किसी भी प्रकार की समस्या होती है, दिखने में कम या रोशनी एकदम नहीं रहता है उसकी पूर्णतया निशुल्क जांच कराई जाएगी तथा उन्हें चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें यदि ऑपरेशन की जरूरत पड़ेगी तो चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय ले जाकर निशुल्क ऑपरेशन करेंगे।
इसी क्रम में चेतगंज स्थित सरस्वती वाचनालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण के शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में निशुल्क नेत्र परीक्षण का दर्जनों लोगों ने लाभ लिया कैम्प में भाष्कर पाण्डेय ,डॉक्टर समीक्षा ,डॉक्टर कमल,अरबाज,नगेन्द्र शनि तोमर ने लोगो का चेअकप कर तत्काल मौके पर ही चश्मा वितरण किया। जिसका लोगो ने लाभ उठाया।
