माँ कम्प्यूटर एजुकेशन, दारानगर व श्री वल्लभ विद्यापीठ बालिका इण्टर कालेज, भैरोनाथ के संयुक्त तत्वाधान में 15 मई से समर कैंप का आयोजन चल रहा है जो कि 24 जून तक चलेगा समर कैंप में डांस, कत्थक, गिटार, ढोलक, एडवांस ब्यूटीशियन, मेकअप हेयर स्टाइल, मेहंदी, सिलाई कढ़ाई सहित 30 कोर्स का सफल आयोजन हो रहा है आज अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने समर कैंप में चल रहे क्लास का अवलोकन किया।
सर्वप्रथम मां कंप्यूटर के सचिव रत्नेश कुमार गुप्ता ने महंत जी का माल्यार्पण कर उन को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी महाराज ने बताया कि आज के युग में इस प्रकार का प्रशिक्षण शिविर महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है। इस प्रकार के शिविर से महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाकर उनके अन्दर छिपी हुई प्रतिभा को निखारकर उस क्षेत्र में अच्छी नौकरी या अपना व्यवसाय प्रारम्भ कर सकती है।
