काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सर सुंदरलाल चिकित्सालय के कार्डियोलॉजी विभाग के डीन प्रोफेसर डॉक्टर ओम शंकर सिंह ने कैशलेस को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद की है उन्होंने कहा की कार्डियोलॉजी के विस्तार की बात तो कर रहे हैं परंतु इसे वे विस्तार नहीं मानते हैं उन्होंने कहा कि सर सुंदरलाल चिकित्सालय में हमको पहले 45 बेड दिया गया था और उसके बाद मल्टी सुपर स्पेशियल्टी में 41 बेड दिया गया। मल्टी सुपर स्पेशियल्टी वार्ड में बेड देने की घोषणा तो कर दिया गया परंतु आज तक वहां हमको बेड मिला ही नहीं जो मैं मरीजों को उपलब्ध करा सकूं।
उन्होंने कहा कि बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय के एमएस प्रोफेसर केके गुप्ता द्वारा यह मरीजों के साथ अन्याय व अत्याचार किया जा रहा है। गरीब मरीजों के साथ उनका यह व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। वह गरीब मरीजों का हक छीन रहे हैं। मल्टी सुपर स्पेशियल्टी वार्ड में जो कार्डियोलॉजी विभाग बनाया गया था उस पर लंबे संघर्ष के बाद भी मेडिकल सुपरिटेंडेंट द्वारा ताला जड़ दिया गया है। जब हमने इस संबंध में उनसे पत्राचार किया तो उनका कहना है कि बीएचयू सर सुंदरलाल चिकित्सालय का 45 बेड छोड़ दिया जाए तब वह मल्टी सुपर स्पेशियल्टी वार्ड का 41 बेड देंगे उन्होंने इस पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह कहां से उचित है कि 45 बेड छोड़कर 41बेड लिया जाए। यह तो मरीजों के साथ अन्याय होगा।वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अगर हमें मल्टी सुपर स्पेशियल्टी वार्ड का 41 बेड मरीजों के लिए नहीं मिला तो हम सड़क पर भी उतरने का काम करेंगे परंतु मरीजों का हक दिलवा कर ही रहेंगे।
