काशी में एक ऐसे मसीहा हैं जो बिछड़ों को अपनों से मिलाते हैं जी हां आपको बताते चलें कि उनका नाम कौशल कुमार मिश्र है जो उद्घोषक एवं समाजसेवा का कार्य करते हैं। विगत कई वर्षों से कौशल कुमार बनारस हृदय स्थली कही जाने वाली गोदौलिया चौराहे पर बने उद्घोषक भवन मे कार्य करें है। बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और सैलानी के साथ-साथ पर्यटक भी आते हैं। काफी भीड़ होने से वे कई बार एक दूसरे से बिछड़ जाते हैं और वे अपनों को खोजने लगते हैं जो जल्दी मिलते ही नहीं हैं
उनकी मदद कौशल कुमार मिश्र उद्घोषक के रूप में करते हैं और अनाउंस करते हैं कि जिस श्रद्धालु का परिवार बिछड़ गया है वह हमारे यहां आए और संपर्क करें ताकि बिछड़े हुए परिवार से मिल सके यह कार्य विगत कई वर्षों से कौशल कुमार निशुल्क करते है लेकिन आर्थिक रूप से मजबूती के लिए कौशल कुमार मिश्र ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि हम दिन भर बिछड़े हुए श्रद्धालु के परिवारों से मिलाते हैं लेकिन जिला प्रशासन और सरकार हमारी आर्थिक स्थिति पर भी ध्यान दें ताकि हमारी आर्थिक स्थिति सही रहेगी तभी हम कार्य कर पायेंगे ।
