साइकिल से तेलंगाना से काशी दर्शन को आए दर्शनार्थी का हुआ सम्मान

विगत 25 मई को साइकिल द्वारा चलकर तेलंगाना के रहने वाले गौजूला संबैया अपने अन्य दो साथियों के साथ काशी का भ्रमण एवं बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आए है पूछने पर बताया कि मेरी माता जी स्वर्गीय गौजुला गंगाम्मा माह फरवरी में काशी आई थी जिनका देहावसान मणिकर्णिका घाट पर हो गया था ,  जो कुछ समय बाद मेरे स्वप्न में आईं और उन्होंने साइकिल से काशी दर्शन हेतु प्रेरित किया 

अपनी माता के प्रेम एवं उनके स्वप्न में दिए गए आदेश का पालन करने हेतु गौजूला सांबैय अपने दो अन्य साथियों के साथ लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा 14 दिवस में साइकिल से पूर्ण कर  काशी आए और अपनी स्वर्गीय माता जी की आत्मा की शांति हेतु काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया और थाना चौक पर विश्राम करने के लिए आए जिसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र द्वारा इनको अंगवस्त्र , रुद्राक्ष माला एवं काशी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अन्य जानकारी करने पर पता चला की गौजूला सांबैया अपने खर्च पर एक गौशाला चलाते हैं।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post