लखनऊ कोर्ट में हुए गोलीकांड के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस दिखी अलर्ट

कुछ दिन पूर्व लखनऊ में कोर्ट के अन्दर गोली मारकर हत्या होने से वाराणसी की कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट मोड में दिख रही है और वाराणसी के कचहरी न्यायालय में आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है।

कचहरी परिसर में पड़ने वाले चारों गेटो पर पुलिस बल तैनात दिख रही है वही केंट एसीपी अतुल अंजान खुद कचहरी परिसर में घूम कर संदिग्ध लोगों से पुछताछ कर रहे हैं ।


जी-20 के नाम पर पानी की पाइप काटे जाने से जनता हुई परेशान


शहर में इन दिनों जी20 के नाम पर विकास तो तेजी से हो रहा है मगर वही विकास करने के चक्कर में प्राइवेट कंपनी के लोगों द्वारा कालोनी वासियों का जल संस्थान की पाईप ही काट दी गयी। 

वहीं कई दिनों से कालोनी वासियों को पानी की किल्लत हो रही है जिसके कारण आज कालोनी वासियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post