सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रान्ड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई मे एवं कमांडेंट 95 बटालियन अनिल कुमार बृक्ष के देख रेख में सी आर पी एफ 95 बटालियन,आयुष विभाग, गंगा टास्क फोर्स, ब्रम्हा वेद बिद्यालय के छात्रों द्वारा असि घाट के सुबहे बनारस मंच से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी के महापौर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी एस.राजलिंगम, हिमांशु नागपाल सीडिओ वाराणसी, पूनम मौर्या जिला पंचायत अध्यक्ष,आयुष विभाग की भावना दिवेदी, 95 बटालियन सी आर पी एफ के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत किया।
मुख्य अतिथि अशोक तिवारी ने सभी को योग से जुडने हेतु आह्वाहन किया, सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण की शपथ दिलाकर इसे जीवन में प्रतिदिन शामिल करने हेतु निवेदन किया। इस दौरान विजय मिश्र ने सभी को योग कराया, जिसमे विष्णु कांत दुबे, प्रवीण सिहं के साथ 95 बटालियन की पूरी टीम, आयुष विभाग की निदेशक भावना दिवेदी, डा रजनीश एवं उनकी पूरी टीम, प्रमोद मिश्र, वीरेन्दर सिहं, आदि 260 लोग योग से लाभान्वित हुए।
