धर्म संघ दुर्गाकुंड में श्री दस महाविद्या यज्ञ अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक न्यास परिषद बनारस द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें कांची कामकोटि के प्रधान पुजारी नटराज शास्त्री एवं महामंडलेश्वर प्रकाशा नंद ने बताया कि विश्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी काशी में आगामी 16 से 25 जून तक कार्यक्रम आयोजित है।
जिसमे 16 जून को श्री काली महाविद्या हवन, 17 को श्री तारा महाविद्या हवन, 18 जून को श्री ललिता महाविद्या और इसी प्रकार २५ जून को श्री मां कामाख्या महाविद्या हवन और पूर्णाहुति होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन प्राणायाम एवं जप कन्या पूजन, कथा एवं एक एक महाविद्या के ऊपर विशिष्ट विद्वानों द्वारा व्याख्यान तथा भजन का कार्यक्रम होगा।
