लहुराबीर स्थित आजाद पार्क मे महानगर उद्योग व्यापार समिति के द्वारा ओडिशा के बालासोर में ट्रेनों की टक्कर में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कैंडल जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी गई । सभी ने नम आंखों से मृत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई
इसके उपरांत कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि जितने भी इस हादसे में मारे गए लोग हैं उनको अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति प्रदान करें और जो लोग घायल हुए हैं उनको जल्द से जल्द स्वस्थ करें।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रेम मिश्रा ,अशोक जायसवाल, अनुज डीडवानिया, सोमनाथ विश्वकर्मा, रजनीश कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags
Trending
