सुसुवाही स्थित पंचायत भवन पर स्थानीय पार्षद सुरेश कुमार गुड्डू पटेल द्वारा मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया गया सभी ने मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जन्मदिवस की खुशियां मनायी इन अवसर पर पर्यावरण दिवस के मद्देनजर पंचायत भवन व कौशलपुरी कालोनी व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया गया साथ ही किताब का विमोचन भी किया गया ।
इसके साथ ही वहां उपस्तिथि जनता को एक एक पौधा वितरित कर उसे संरक्षित करने का प्रण दिलवाया गया। पार्षद ने कहा की पर्यावरण संरक्षण हेतु हम सभी से मुख्यमंत्री ने यह आह्वान किया है कि सभी लोग एक-एक पौधा जरूर लगाएं ।यह हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही लाभदायक है । कार्यक्रम के दौरान पूर्व बीडीसी सियाराम यादव, राजेश पटेल, धर्मेन्द्र पटेल व पंकज कुमार आदि की उपस्थिति रही ।
Tags
Trending
