भारतीय रोलबाल संघ के तत्वाधान में रोल बाल खेल संघ उत्तर प्रदेश द्वारा संत अतुलानंद कान्वेन्ट स्कूल, कोइराजपुर में 9 से 10 जून को प्रथम सब-जूनियर उत्तर भारतीय रोलबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तराखंड व् उत्तर प्रदेश राज्यों की 16 टीमें बालक व् बालिका वर्ग में प्रतिभाग करेंगी।
प्रतियोगिता के आयोजक चेयरमैन राहुल सिंह ने बताया सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों का रहने का इंतजाम स्कूल परिसर के छात्रावास में किया गया है।सभी मैच दिन व रात में दूधिया रोशनी में करवाए जाएंगे। कार्यक्रम अध्यक्ष केशव जालान ने बताया कि वाराणसी में पहली बार रोलबाल की उत्तर भारतीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
Tags
Trending
